| |
image
50%
  • Raised: $5000.00
  • Goal: $8000.00

INO द्वारा 5000 स्थानों पर योग दिवस का आयोजन

6. MDNIY के सहयोग से दिल्ली में योग संगम कार्यक्रम राजधानी दिल्ली में 21 जून, 2025 को निम्न स्थानों पर INO द्वारा MDNIY के सहयोग से निम्नलिखित 10 स्थानों पर योग संगम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया:- (1)पश्चिम विहार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, (2)श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय, (3) सेक्टर 21, रोहिणी, (4)सेक्टर 16, रोहिणी, (5)साउथ एक्सटेंशन पार्ट 1, (6)CRPF Camp, नरेला,(7)यमुना विहार, (8) इंद्रपुरी, (9)उत्तम नगर, (10) सेक्टर 10, रोहिणी। इन सभी कार्यक्रमों में आयुष मंत्रालय के पर्यवेक्षक के रूप में नोडल ऑफिसर नियुक्त किए गए थे तथा मुख्य व सम्मानित अतिथि के रूप में संसद सदस्य, विधायक, सरकारी अधिकारी, व अन्य स्थानीय विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित हुए। इन कार्यक्रमों में कुल मिलाकर लगभग 7000 से अधिक योग साधकों, शिक्षकों, योग प्रेमियों, विद्यार्थियों व स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय में डॉ. अनंत बिरादार राष्ट्रीय अध्यक्ष – INO तथा श्री मुकेश त्रिपाठी वाइस चेयरमैन-सूर्या फाउंडेशन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सभी कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के भाषण को विशाखापट्टनम, आंध्रप्रदेश से सीधा प्रसारित किया गया तथा आयुष मंत्रालय के कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। उपरोक्त कार्यक्रमों के अतिरिक्त देश के 32 राज्यों के 500 जिलों में 5000 से अधिक स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में INO के सदस्यों, कार्यकर्ताओं, सूर्या फाउंडेशन PrCB के योग शिक्षकों, आदर्श ग्राम योजना के शिक्षकों, अन्य योग संस्थाओं व केंद्रों द्वारा योग संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों को सफल व उद्देश्य पूर्ति हेतु आयोजित करवाने के लिए INO कार्यकर्ताओं के मध्य पंजीकरण हेतु अभियान चलाया गया तथा कुल रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य 5000 निर्धारित किया गया था। परंतु इस अभियान को कार्यकर्ताओं व सदस्यों का इतना समर्थन मिला की कुल रजिस्ट्रेशन लक्ष्य से अधिक 8412 तक पहुंच गया। इसका राज्यवार (State wise) पंजीकरण का वर्णन तथा योगाभ्यास करने वाले योगसाधकों की संख्या संलग्न तालिका में उल्लेखित है। तालिका के अवलोकन से यह निष्कर्ष निकलता है कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर पूरे देश में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करते हुए यह निष्कर्ष निकलता है कि इस वर्ष पूरे देश में INO सदस्यों, कार्यकर्ताओं व अन्य योग साधकों के सहयोग से 30 लाख से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया जो आयुष मंत्रालय के अधिकारियों के साथ ताल-मेल, समन्वय व योजना के क्रियान्वयन स्वरूप संभव हुआ है। इसमे सूर्या फाउंडेशन-INO केन्द्रीय कार्यालय की टीम के समर्पण के साथ-साथ देश भर में फैले INO के कार्यकर्ता तथा सदस्यों ने भी पूरा सहयोग दिया है। इसके लिए वे सभी साधुवाद के पात्र हैं। INO केन्द्रीय कार्यालय के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।

Raise Fund For Healthy Food

Quuntur magni dolores eos qui ratione voluptatem sequi nesciunt. Neque porro quia non numquam eius modi tempora incidunt ut labore et dolore magnam dolor sit amet, consectetur.

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in sed quia non numquam eius modi tempora incidunt ut labore et dolore magnam aliquam quaerat.

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in sed quia non numquam eius modi tempora incidunt ut labore et dolore magnam aliquam quaerat.

Document